Vidisha News: बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू जारी

 Child in Borewell Vidisha News: विदिशा जिले में खुले बोरवेल में ढाई साल की बच्ची के गिरने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन का अमला मौक पर बचाव कार्य करने में जुटा है.

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पथारिया थाना अंतर्गत ग्राम कजरी बरखेड़ा में खुले बोरवेल में एक ढाई साल की बच्ची गिरने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार थाना पथरिया के ग्राम कजरी बरखेड़ा में इंदर सिंह के घर के आंगन में बने बोरवेल में ढाई साल की बच्ची अस्मिता खेलते हुए गिर गई. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं, अस्मिता को निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं.

एसडीओपी ललित सिंह डांगुर ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गयी थी. जिला प्रभारी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है.

 

सीहोर की सृष्टि की नहीं बची थी जान

बीते महीने सात जून को सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में सृष्टि नाम की एक बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में खेलते हुए गिर गई थी. करीब 55 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका था. वहीं, इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में खुले बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के 30 दिन से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अब भी लगातार प्रदेश में बच्चों के बोरवेल में गिरने के मामले सामने आ रहे हैं.

 

इस साल जिले का दूसरा मामला

बता दें, इस साल 2023 में विदिशा जिले में खुले बोरवेल में गिरने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले भी 14 मार्च 2023 को बोरवेल में सात साल का लोकेश गिर गया था.  यह मामला विदिशा जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ी में हुआ था. तमाम कोशिशों के बाद भी लोकेश को नही बचाया जा सका था.

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…