Indore News: जर्जर भवन ने फिर ली जान, तेज बारिश में गिरी गोदाम की छत,एक की मौत

देवास नाका स्थित कंपनी की छत गिरने से मजदूर की मौत हो गई, एक अन्य मजदूर घायल हुआ जिसका उपचार चल रहा है. 

जर्जर भवनों की वजह से इंदौर में कई बड़े हादसे हो चुके हैं इसके बावजूद भी यह घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को हुई तेज बारिश ने एक मजदूर की जान ले ली. बारिश की वजह से एक गोदाम की छत गिर गई जिसमें दो मजदूर दब गए. एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस गोदाम मालिक से पूछताछ कर रही है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू कर दी है.

ट्रक का सामान खाली कर रहे थे मजदूर

हादसा लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित सूर्या कंपनी के गोदाम में हुआ है. कंपनी इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में काम करती है. कंपनी के इलेक्ट्रिक गोदाम पर सामान खाली करवाने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था. यहां पर ट्रक का सामान खाली कराने के दौरान ही हादसा हुआ. तेज बारिश के दौरान अचानक से गोदाम की छत गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे दो मजदूर दब गए. घटना में घायल मजदूर अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई. 

 

कई बड़े हादसों के बाद भी नहीं चेता निगम

इंदौर में जर्जर भवनों की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं. इसके बावूजद निगम अधिकारी अपने क्षेत्र में जर्जर भवनों का समय रहते निरीक्षण नहीं करते और हादसे हो जाते हैं. बारिश के दौरान हादसों की संभावना अधिक बढ़ जाती है. 

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…