मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी में जन-दर्शन के दौरान जन-समस्याओं का निराकरण किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में विकास पर्व के दौरान सर्वप्रथम जन-दर्शन किया। उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनी और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा चौक निवासी वृद्धा श्रीमती सोनवती कुड़ापे के घर पहुँचे, जो टूटा-फूटा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तुरंत उन्हें घर बनाने के लिये अपने स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती कुड़ापे को गले लगा कर कहा कि वे बिल्कुल चिंता न करें, उनका भाई उनके साथ है।

जन-दर्शन में मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा चौक पहुँचे और जहाँ उन्होंने चौक का नाम शंकराचार्य चौक करने की घोषणा करते हुए उसका लोकार्पण किया। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन श्री स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणेश मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की।

जन-दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान बस स्टेण्ड के पास राहुल श्रीवास से मिले। राहुल ने उन्हें अपने गले की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तुरंत राहुल की बीमारी का इलाज कराया जाये।

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…