हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे पटवारी चयन परीक्षा की जांच:सीएम ने कहा – जब तक संदेह समाप्त नहीं होगा नियुक्ति नहीं होगी

पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मप्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पटवारी चयन परीक्षा के मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि जब तक संदेह समाप्त नहीं होगा नियुक्ति नहीं होगी।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा- कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। जांच में इस परीक्षा से संबंधित शिकायतों और जांच के दौरान सभी बिंदुओं पर भी जांच की जाए। जांच के निष्कर्षों के आधार पर यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी।

गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व यात्रा के लिए बुधवार को सिवनी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो के बाद आम सभा ली। इस दौरान उन्होंने सिवनी को नगर निगम बनाने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा पर संदेह खत्म होने तक नियुक्तियां नहीं की जाएंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ‘मप्र में अभी 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्ती जारी है। 55000 पदों पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पुलिस की भर्ती के आवेदन भर दिए गए हैं। पटवारी के मामले में थोड़ा सा संदेह पैदा हुआ तो मैंने तय किया कि फिलहाल नियुक्तियां नहीं होंगी। संदेह जब तक समाप्त नहीं करेंगे, कोई नियुक्ति नहीं होगी। जांच होगी। गड़बड़ पाए जाने पर…गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा। कोई चिंता मत करना लेकिन बताओ…, जितनी भर्तियां मामा कर रहा है कांग्रेस ने कभी की थीं क्या…बेरोजगारी भत्ता देंगे, याद है कि भूल गए… किसी को दिया क्या?’

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…