मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे पाँच सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 जुलाई को गाडरवारा में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में 21 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों के लिए जारी तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान गाडरवारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा भूमिपूजन में शामिल होंगे। इसके साथ ही महिला सम्मान की थीम पर आयोजित होने वाली सभा में स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा, चमारपाठा, करेली, नरसिंहपुर, गोटेगांव का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही शक्करपेच लिंक संयुक्त परियोजना का भी भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में समत्व भवन में हुई बैठक में कलेक्टर नरसिंहपुर तथा जिला अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…