दिल्ली एयरपोर्ट पर रखरखाव के दौरान स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार, स्पाइसजेट क्‍यू400 विमान रखरखाव के अधीन था और निष्क्रिय पावर पर इंजन ग्राउंड रन करते समय एएमई ने एक इंजन में आग लगी देखी। अधिकारी ने कहा, “विमान की आग बुझाने वाली बोतल को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। विमान और रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं।” हालांकि, जब अग्निशमन विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में ऐसी कोई भी जानकारी मिलने से इनकार किया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हमें अब तक ऐसी कोई कॉल नहीं मिली है।”

  • Related Posts

    SIR पर चुनाव आयोग एकमत, अब सुप्रीम कोर्ट में पारदर्शिता और प्रक्रिया की परीक्षा!

    तीनों आयुक्तों की सहमति का दावा, फॉर्म-6 में बदलाव से इनकार; मतदाताओं के अधिकारों पर आयोग ने दी सफाई नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर…

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…