करोड़ों रुपये के पुराने नोटों का बिस्तर बनाकर सोता था बिल्डर

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की अबतक सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में 96 करोड़ 62 लाख के पुराने नोट बरामद किये हैं। NIA और यूपी पुलिस ने छापेमारी के दौरान नोटों के तीन बिस्तर बरामद किये हैं। इनका इस्तेमाल सोने के लिए किया जाता था। ये बरामदगी बिल्डर आनंद खत्री के घर से हुई है। NIA और यूपी पुलिस ने मंगलवार (16 जनवरी) को एक होटल और तीन अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। इस मामले में आठ लोग पकड़े गये हैं। इसी के आधार पर स्वरुपनगर स्थित आनंद खत्री के घर छापेमारी की गई। कानपुर के एसएसपी एके मीणा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इनके घर छापा मारा गया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।पुलिस के मुताबिक इस व्यापारी ने दूसरे बजनेसमैन से भी एक्सचेंज के लिए नगदी जमा की थी। बता दें कि पिछले दिनों यूपी पुलिस ने मेरठ के एक बिल्डर संजीव मित्तल के लगभग 25 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किये थे। इसके बाद NIA को पता चला कि यूपी में कई छोटे-बड़े गिरोह इस काम में सक्रिय हैं।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…