जबलपुर में शाह का ‘चुनावी मंथन’, कहा- जो सर्वे में हिट, वही टिकट के लिए फिट

जबलपुर : मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन 200 पार करने के लिए बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने खूंटा गाड़ दिया है। शाह मंगलवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जबलपुर में संगमरमर की वादियों से चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है।

शाह ने जबलपुर से 25 किलोमीटर दूर पर्यटन विभाग के होटल में बीजेपी के दिग्गजों के साथ चुनावी मंथन किया। इस मंथन में सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

‘सर्वे के आधार पर होगा टिकट वितरण’
सूत्रों के मुताबिक बैठक में मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए चर्चा हुई। इस दौरान अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है की सर्वे में हार के करीब किसी भी मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हार के अंतर और वर्तमान में किए गए सर्वे के आधार पर ही टिकट का वितरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जुलाई में बीजेपी 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकता है।

‘कांग्रेस के हमले का दो जवाब’
बैठक में कांग्रेस के हर हमले का जवाब देने की रणनीति भी तैयार की गई। शाह ने कमलनाथ के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सलाह दी है की मैदान पर डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कहा है की सरकार से जो भी वर्ग नाखुश नजर आ रहा है उसको खुश करने की कोशिश की जाए।

कांग्रेस ने जगह-जगह किया विरोध
अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। जबलपुर में महिला कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर तो भेड़ाघाट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…