लोकसभा चुनाव: अमरोहा से BSP उम्मीदवार दानिश अली का आरोप, बीजेपी के कार्यकर्ता बुर्के पहन कर रहे हैं वोटिंग

नई दिल्ली: अमरोहा से बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बुर्के की आड़ में फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है. अमरोहा के बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं. वहीं अमरोहा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग ही फर्जी वोटिंग करा रहे हैं. दानिश अली ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि सांसद जी ने, बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को बुर्का पहना कर फर्जी वोट डलवा रही है. ये लोग ध्रुवीकरण करना चाह रहे हैं जो बुरी तरह फ़ेल हो गया है.

दानिश ने कहा, ”दानिश अली अमरोहा में नफ़रत की दीवार को प्यार के पैग़ाम से तोड़ने आया है.”

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कंवर सिंह तंवर ने 5 लाख 28 हजार 880 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 58 हजार 214 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के हुमैर अख्तर रहे थे जिन्होंने 3 लाख 70 हजार 666 वोट हासिल किये थे. वहीं बहुजन समाज पार्टी के फरहत हसन 1 लाख 62 हजार 983 वोट पाकर तीसरे तो राष्ट्रीय लोक दल के राकेश टिकैत 9 हजार 539 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

इस बार अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है.

बता दें इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने पहले चरण के मतदान के दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग हो रही है. हालांकि चुनाव आयोग ने इस आरोप का खंडन किया है. उत्‍तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा था कि इस तरह का बयान भ्रम फैलाने वाला है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…