Indigo: सस्ती एयरलाइंस इंडिगो ने 3 साल बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

मुंबई: सस्ती उड़ान सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन इंडिगो ने करीब तीन साल बाद पायलटों और चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) समेत अन्य वर्ग के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का फैसला किया है। वेतनवृद्धि इसी महीने से लागू होगी।

पिछले महीने इंडिगो के कमांडरों ने जेट एयरवेज से भर्ती किए जा रहे पायलटों को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि उनका वेतन पिछले तीन सालों से नहीं बढ़ा है जबकि जेट के कर्मचारियों को नौकरी देते समय बोनस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं।

एयरलाइन के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख राज राघवन ने कर्मचारियों को भेजी सूचना में कहा, ‘मुझे हमारे चालक दल के कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों दोनों के वेतन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह वृद्धि अप्रैल से प्रभावी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘पायलट और क्रू के सदस्यों को अलग – अलग ‘ सैलरी स्लिप’ भेजकर वेतन में वृद्धि की जानकारी दी जाएगी जबकि क्रू के अलावा अन्य कर्मचारियों का वेतन उनके प्रदर्शन और बाजार मानकों के अनुसार बढ़ाया जाएगा।’

राघवन ने कहा, ‘पिछला वित्त वर्ष एयरलाइन के लिए चुनौती भरा रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपए की विनिमय दर में गिरावट से कुछ तिमाहियों में मुनाफा प्रभावित हुआ।’

हालांकि , हमने नए विमानों को शामिल करके और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के नई सेवा शुरू करके उच्च वृद्धि की राह पकड़ी है।स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि उन्होने जेट एय़रवेज के 1 हजार लोगों को नौकरी दी है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…