13 साल बाद शिल्पा शेट्टी की बड़े पर्दे पर वापसी, इस फिल्म में आएंगी नजर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी साल पहले इंडस्ट्री को अलविदा कर चुकी हैं लेकिन इसी बीच शिल्पा ने छोटे पर्दे का दामन थाम कर अपने करियर से संन्यास नहीं लिया. शिल्पा के फैंस के लिए खुशखबरी आई है कि वो जल्द ही बड़ पर्दे पर वापसी कर रही हैं. 13 साल बाद फिल्म ‘निकम्मा’ से शिल्पा शेट्टी कमबैक करने के लिए तैयार हैं. शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर सब्बीर खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली है.

एक्शन पैक इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी धमाकेदार स्टंट करते हुए नजर आएंगी. सोनी पिक्चर्स और सब्बीर खान फिल्म्स ने मिलकर को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी.

बता दें कि फिल्म ‘निकम्मा’ में उनके साथ सोशल मीडिया सेंसेशन शर्ली सेतिया भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस शर्ली ने कहा कि मुझे इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता था और मुझे खुशी है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो और सब्बीर के साथ हो रही है. उन्होंने फिल्म जगत में कई प्रतिभाओं को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पहली कड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्होंने गाने के कुछ दृश्यों को फिल्माया है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…