मेलबर्न में करीना कपूर ने किया टी-20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आई है जो आपको खुश कर देंगी. आपको बता दें कि करीना ने अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण आज यानी शुक्रवार को मेलबर्न में किया और अब वहीं की तस्वीरें सामने आईं हैं. जी हाँ, दरअसल वह पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस बनी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया गया है और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने से करीना बेहद खुश हैं.

अपनी ख़ुशी करीना ने बीते दिनों बांटी थी. ऐसे में महिला और पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा और 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी का सातवां पुरुष टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा. ऐसे में महिला टूर्नामेंट की शुरुआत 21 फरवरी से होगी, जो की 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. आपको बता दें कि बीते दिनों इस मौके पर करीना ने कहा था कि “इस शाम का हिस्सा बनकर मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं उन सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करना चाहती हूं जो अपने देशों के लिए खेल रही हैं. उन्हें ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें देखना सशक्तिकरण का एहसास कराता है.” वहीं उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के बारे में कहा कि “मेरे दिवंगत ससुर भारत के महान क्रिकेटर्स में से एक थे. इस ट्रॉफी का अनावरण करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

आपको बता दें कि करीना अक्षय कुमार के साथ “गुड न्यूज” में व्यस्त हैं और यह फिल्म इस साल के अंत में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं वह अगले साल रिलीज होने जा रही आमिर खान स्टारर “लाल सिंह चड्ढा” में भी आमिर की गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आएंगी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…