शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने चचेरे भाई राज ठाकरे को न्योता भेजेंगे उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के होने वाले मुख्यमंत्री और शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अपने चचरे भाई राज ठाकरे (Raj Thakrey) को शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित करेंगे. उद्धव एमएनस (MNS) प्रमख राज ठाकरे को को पूरे परिवार के साथ आने का न्योता देंगे.

सूत्रों के मुताबिक उद्धव बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेज सकते हैं.

बता दें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर यानी गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे होगा. इस बीच बुधवार सुबह उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. उद्धव ठाकरे को तीन दिसंबर तक साबित करना होगा बहुमत.

बता दें सोमवार को शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस को मिलाकर बनाए गए महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना था. मुंबई के ट्राइडेंट होटल में महा विकास अघाड़ी गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ने वहां मौजूद शरद पवार का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही यह भी कहा कि वह बड़े भाई (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से मिलने दिल्ली जाएंगे. इसके बाद ‘महा विकास अगाड़ी’ के विधायकों और नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र सौंपकर शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अपना नेता घोषित किया.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…