ट्रंप जूनियर के भारत दौरे को लेकर अमेरिकी सांसद ने जताई चिंता

वाशिंगटन। भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर के भाषण को लेकर एक अमेरिकी सांसद ने चिंता जताई है। उन्होंने भारत में अमेरिकी राजदूत से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सुरक्षा छोड़कर राष्ट्रपति के बेटे को कोई विशेष सहूलियत मुहैया नहीं कराई जाए।

डेमोक्रेटिक सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने राजदूत केनेथ जस्टर को पत्र लिखकर कहा कि वह चिंतित हैं कि कारोबारी सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाषण को यह ना समझा जाए कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से बोल रहे हैं।

40 वर्षीय ट्रंप जूनियर इस समय भारत में कारोबारी दौरे पर हैं। वह रियल एस्टेट करोबार ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के उपाध्यक्ष हैं। उनकी यह कंपनी कई भारतीय शहरों में हाई प्रोफाइल परियोजनाएं विकसित कर रही हैं।

न्यूजर्सी से सीनेटर मेनेंडेज ने पत्र में लिखा, “ट्रंप जूनियर की निजी कारोबारी यात्रा के साथ सरकारी मकसद के जुड़े होने को लेकर भ्रम की स्थिति है। यह सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा कि ट्रंप जूनियर के भारत दौरे में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।”

  • Related Posts

    मार्को रुबियो का बड़ा बयान: पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं, ट्रेड डील पर भी जताई उम्मीद

    नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ अमेरिका…

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…