विदेशों में मजबूती, आभूषण विनिर्माताओं की खरीद से सोना तेज

नई दिल्लीः स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोने में 100 रुपए की तेजी देखी गई और यह 32,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसकी अहम वजह वैश्विक बाजार में तेजी रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की बढ़ी हुई खरीदारी रही। चांदी भी 100 रुपए मजबूत होकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं ने चांदी की खरीदारी बढ़ा रखी थी।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार शादियों के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ी है। साथ ही वैश्विक बाजार के मजबूत रहने का भी घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ा है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.10 फीसदी सुधरकर 1,316.30 डॉलर एवं चांदी 0.09 फीसदी बढ़कर 16.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिकी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…