कोहली के गले लगकर भावुक हुए सिराज, बोले- आपका धन्यवाद विराट भाई

नई दिल्लीः आईपीएल के 11वें सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बोलबाला नहीं रहा, लेकिन टीम के खिलाड़ियों का आपस में काफी प्यार है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कोहली के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टूर्नामेंट का 39वां मैच खेलने के लिए बेंगलुरु की पूरी टीम हैदराबाद में थी। इसी दौरान कोहली के साथ टीम के कई खिलाड़ियों ने सिराज के घर जा कर डिनर किया, जिसके बाद सिराज ने कोहली को धन्यवाद किया।

सिराज ने अपने आॅफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके माता-पिता के साथ पूरी बेंगलुरु की टीम खड़ी दिख रही है। इसके कैप्शन में सिराज ने लिखा, ”आप सभी का स्वागत करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात थी। आप सभी को धन्यवाद कि आप लोग अपने बिजी शैड्यूल से वक्त निकालकर मेरे घर आए और डिनर किया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…