अभिषेक बच्चन को ट्रोलिंग से डील करने का पत्नि ऐश्वर्या राय ने बताया ऐसा नुस्खा

नई दिल्ली। एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर ट्रोसर्ल के निशाने पर रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से लेकर कई मौके पर उन्हें ट्रोल किया गया है। लेकिन अब एक्टर भी ट्रोलर्स को सीरियसली नहीं लेते और शांती से उनसे डील करते हैं। क्रिटिसिज्म से बचने का श्रेय अभिषेक अपनी पत्नि ऐश्वर्या राय बच्चन को देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि नेगिटिविटी से बचने का तरीका उन्होंने अपनी पत्नि से ही सीखा है।

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आने वाले हैं। जिसके प्रामोशन के लिए वह लगातर मेहनत कर रहे हैं। अभिषेक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “मेरी वाइफ ने एक बार मुझे बताया था कि आपको 10 हजार पॉजिटिव कमेंट्स मिलते हैं लेकिन तुम एक नेगेटिव कमेंट से परेशान हो जाते हो। आपको पॉजिटिविटी पर कॉन्संट्रेट करना चाहिए और पॉजिटिव दुनिया की सुंदरता को देखना चाहिए। इसलिए मैं इन चीजों को पॉजिटिव तरीके से देखने की कोशिश करता हूं।”

अभिषेक ने आगे कहा, “आप अफसलता को डील नहीं करते यह आपके साथ डील करती है। मायने सिर्फ यह रखता है कि आप इससे उबरते कैसे हैं। मैं अब आलोचना और असफलता को खुद को प्रभावित नहीं करने देता। मैं एक व्यक्ति और प्रोफेशनल के तौर पर इनसे खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। हर असफलता से सबक लेता हूं।”

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। जिसके बाद दोनों ने 2011 में अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में ‘उमराव जान’, ‘गुरु’, ‘कुछ ना कहो’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ निम्रत कौर और यामी गौतम भी हैं। मूवी में अभिषेक एक ऐसे पॉलिटीशियन का किरदार निभा रहे हैं जो दसवीं पास करना चाहता है। वह घोटाल में फंसकर जेल जाता है और वहीं से पढ़ाई करता है।

वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन अगली बार मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ में दिखाई देंगी। वह आखिरी बार 2018 में आई ‘फन्ने खां’ में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…