मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वाहन चालक सहित पर्यावरण प्रेमी नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नियमित पौध-रोपण में पर्यावरण प्रेमी, जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय सेवक भी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ मेंबर्स भी विभिन्न अवसरों- जन्म वर्षगाँठ और विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करंज, कदम्ब, पीपल और आम के पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आज उनके वाहन चालक श्री राम सजीवन शर्मा ने भी पौधा लगाया। स्मार्ट उद्यान में आज अखिल भारतीय बैरागी साधु समाज और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में सर्वश्री दीपक बैरागी, ऋषि राज, धर्मदास, मुकेश, चरण दास, राघव दास, बालमुकुंद, गौरव त्रिपाठी, मयंक गुप्ता, दिनेश बंसल, सुश्री मधुरिमा गुप्ता, विदिशा के श्री मलखान सिंह गुर्जर, श्री प्रमोद शर्मा और सीधी के श्री सुमन सिंह भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…