मध्यप्रदेश। कर्नाटक के बेंगलुरु में लव जिहाद की शिकार मध्यप्रदेश के दमोह जिले निवासी एक युवती ने दमोह वापस आकर इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित द्वारा कल इस मामले में शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गयी है, जिसमें उसके द्वारा वीडियो एवं फोटो बना लेने की बात भी कहीं गई है। मामला दर्ज कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, दमोह जिले की एक युवती बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करने गई थी। वहां उसकी अपनी ही कंपनी के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम उमर फारुक है और वह असम का निवासी है। ये जानकारी लगते ही युवती ने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी, लेकिन आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती वापस दमोह आ गई और उसने कल दमोह के महिला थाना में इस मामले में शिकायत दर्ज करायी।
रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…





