एनसीपी को दोनों गुटों के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर, अजित पवार को बताया गद्दार

NCP Political Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी के भीतर शुरू हुई जंग अब दिल्ली पहुंच गई है। शरद पवार ने दिल्ली में आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक से पहले शरद पवार के समर्थन में कई पोस्टर सामने आए हैं।

दिल्ली स्थित शरद पवार के आवास के बाद पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में शरद पवार का स्थानीय नेताओं ने समर्थन किया है। स्थानीय नेताओं के सौजन्य से जो पोस्टर लगाया गया है उसमे लिखा है, सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है।

ncp
वहीं एक और पोस्टर जो लगाया गया है उसमे बिना अजित पवार का नाम लिए उन्हें गद्दार बताया गया है। पोस्टर में बाहुबली फिल्म के दृश्य को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि सांकेतिक तौर पर शरद पवार को पीछे से उनकी पीठ में तलवार घोपी जा रही है।

बता दें कि शरद पवार मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले भी हैं। इससे पहले बुधवार को शरद पवार और अजित पवार ने मुंबई में पार्टी के विधायकों और नेताओं की बैठक बुलाई थी।

बुधवार को अजित पवार गुट की ओर से निर्वाचन आयोग को जानकारी दी गई है कि 30 जून को एनसीपी के सदस्यों ने बहुमत से अजित पवार को अपना प्रमुख चुना है। इस बीच देर रात अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल के बीच मुंबई में बैठक हुई थी।

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान की बात करें तो इसकी शुरुआत अजित पवार की बगावत के साथ हुई है। वो पार्टी के विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बुधवार को दोनों ही गुटों ने शक्ति प्रदर्शन किया। अजित पवार के समर्थन में 32 विधायक नजर आए जबकि शरद पवार के साथ 18 विधायक नजर आए। एनसीपी के पास कुल 53 विधायक हैं। हालांकि अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि बाकी के तीन विधायक किस गुट के साथ हैं।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…