राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…