MP Election: हर 15 दिन में एमपी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, बैठक में शिवराज, सिंधिया सहित अन्य नेताओं को दी ये हिदायत

MP BJP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि ‘आखिर मप्र में पार्टी का कार्यकर्ता सत्ता और संगठन से इतना नाराज क्यों है?’ शाह ने इसे तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि मध्यप्रदेश की चुनावी तैयारी, अभियान, प्रबंधन के साथ अन्य मामलों में यादव और वैष्णव ही समन्वय करेंगे…

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मुख्य कमान संभालते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं. मंगलवार रात महज चार घंटे के दौरे पर राजधानी भोपाल पहुंचे शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ ढाई घंटे बैठक की. गृहमंत्री शाह की बैठक से निकले भाजपा नेताओं के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि अब मप्र में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है. शाह ने बैठक में दो टूक कहा कि प्रदेश के सभी नेता एकजुट होकर मैदान में उतर जाएं, क्योंकि अब चुनाव में बहुत कम वक्त बचा है.

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…