मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व युवा कौशल दिवस पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विश्व युवा कौशल दिवस” पर युवाओं को ट्वीट कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी युवाओं को आव्हान करते हुए कहा , हमारा प्रयास है कि प्रत्येक युवा के कौशल का विकास हो और वह आत्म-निर्भर होकर प्रदेश के साथ देश के विकास को गतिमान करने में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट में कहा है कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं की उड़ान को नए पंख लगे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश में सरकार ने युवाओं के लिए “सीखो-कमाओ” जैसी अद्भुत योजना प्रारंभ की है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की राह को आसान बनाएगी। मुझे प्रसन्नता है कि आज युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। हर युवा समर्थ हो, शुभकामनाएं।”

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…