Shahdol News: रूठी पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर मनाया, बिना पूछे सब्जी में न डालने का वादा भी किया, जानें मामला

 शहडोल जिले में पति के सब्जी में टमाटर डालने से नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी. अब रूठी पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर मनाया है और साथ ही भविष्य में बिना पूछे टमाटर न डालने का वादा किया है.

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो दिन पहले एक अजब-गजब मामला आया था, यहां एक पत्नी सब्जी में पति के टमाटर डालने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी. वहीं अब जिस टमाटर ने घर तोड़ा था उसी की बदौलत एक बार फिर घर आबाद हो गया है. टमाटर डालने से नाराज पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर फिर से मना लिया है और घर वापस आ गई है.

 जानिए पूरा मामला

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि में रहने वाले संजीव कुमार वर्मा एक छोटा सा ढाबा और टिफिन सेंटर चलाते हैं. 12 जुलाई को खाना बनाते समय उन्होंने सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी आरती काफी नाराज हो गई थी और घर छोड़कर अपनी बहन के घर उमरिया चली गई थी. संजीव ने आरती को मनाने और घर छोड़कर जाने से रोकने के लिए कभी टमाटर का उपयोग न करने की कसम भी खाई थी, लेकिन उसके बाद भी आरती ने संजीव की बात नहीं मानी थी और वह अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई थी.

 

पति ने पत्नी को भेंट किए टमाटर

पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद संजीव ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरती से बात कर के उसे समझाया था और पुलिस की समझाइश के बाद अब आरती एक बार फिर अपने पति संजीव के घर वापस आ गई हैं. वहीं संजीव ने पत्नी की नाराजगी दूर करने के लिए उसे टमाटर भेंट किए हैं. साथ ही आरती से बिना पूछे कभी भी टमाटर का इस्तेमाल न करने का वादा भी किया है. बता दें, देशभर में इन दिनों अपनी बढ़ती कीमतों के चलते टमाटर सुर्खियां बटोर रहा है.

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…