जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मारी

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की; एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा हमला
आतंकी हमले में घायल व्यक्तियों की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले अक्षय और सौरव के रूप में हुई है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों घायल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते हैं। घायलों की पहचान अक्षय और सौरव के रूप में हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के मुखपत्र कश्मीर फाइट ने ली है।

13 जुलाई को बिहार के 3 मजदूरों को मारी गई थी गोली
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 13 जुलाई को बिहार के रहने वाले तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी थी। घायलों की पहचान अनमोल कुमार, हीरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई थी।

इससे पहले 29 मई को अनंतनाग जिले में दूध खरीदने गए एक गैर-मुस्लिम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने ली थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के दीपू के रूप में हुई है, जो एक सर्कस में काम कर रहा था।

जम्मू- कश्मीर में पिछले 1 महीने में मारे गए 11 आतंकी
जम्मू-कश्मीर में आर्मी और पुलिस ने पिछले महीने में 11 आतंकियों को ढ़ेर किया। 23 जून को कुपवाड़ा में 4 आतंकी मार गिराए। वे पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले, 16 जून को कुपवाड़ा में ही 5 आतंकवादी मारे गए थे।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…