लघु उद्यमी, सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को जोड़ें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के पर्याप्त अवसर विद्यमान
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि-मंडल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवाओं के कौशल उन्नयन और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर विद्यमान हैं। योजना के अंतर्गत व्यवसायी अपनी इकाइयों में युवाओं को जोड़कर काम सिखाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र में 5 हजार वर्ग फुट या उससे कम के छोटे प्लाटों के लिए भूमि आरक्षित करने, जिलों में ग्रामीण स्तर पर स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए “प्लग एण्ड प्ले” की सुविधा से युक्त मल्टीस्टोरी क्लस्टर का निर्माण, अनुदान राशि की डीबीटी के माध्यम से उपलब्धता तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास में आने वाली कठिनाइयों और उनके समाधान आदि पर चर्चा की।

प्रतिनिधि-मंडल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, महामंत्री श्री अरूण सोनी, अखिल भारतीय सचिव श्री समीर मूंदणा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतेंद्र गुप्त, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष श्री अरविंद काले शामिल थे।

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…