जिला प्रोत्साहन योजना से हो रहे महत्वपूर्ण विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में म.प्र. राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के संचालक मंडल की तीसरी बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कम्पनी के वित्त वर्ष 2022-23 के लेखों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्यारह जिलों में 70 कार्यों के लिए 45 करोड़ एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन जिलों में भोपाल सहित जबलपुर,ग्वालियर, इंदौर, शहडोल, सिंगरौली, दमोह, धार, कटनी, खरगोन और छिंदवाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा 9 अन्य जिलों से प्राप्त 58 कार्यों के लिए भी 47 करोड़ 49 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही है। इन जिलों में जबलपुर, खरगोन, छिंदवाड़ा,ग्वालियर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर और सिंगरौली शामिल हैं।

महत्वपूर्ण विकास कार्यों से लाभान्वित हो रहे आम जन

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मार्ग निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, विभिन्न भवनों की बांड्रीवाल निर्माण, पेडेस्टल निर्माण, पुलिया निर्माण, रपटा निर्माण, जन सुविधा केंद्र बनाने, पेवर ब्लॉक कार्य, नाली निर्माण, ट्रेड एण्ड कल्चर सेंटर बिल्डिंग,बेडमिंटन कम मल्टी परपज हॉल का निर्माण कार्य विभिन्न जिलों में हो रहा है। इन कार्यों से नागरिकों को सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…