विधानसभा का सत्र सात फरवरी से होगा शुरू, लोकसभा चुनाव से पहले बजट पेश करेगी सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। इसमें सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2024-25 का बजट मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 19 फरवरी तक चलने वाले सत्र की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को जारी कर दी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि बजट सत्र में कुल नौ बैठकें होंगी। राज्यपाल का अभिभाषण पहले दिन यानी सात फरवरी को होगा और इस पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर दो दिन चर्चा होगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि
इसमें लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं के लिए विभागों को आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बजट अभी प्रस्तुत नहीं होगा। इसके स्थान पर लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।
एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है लेखानुदान
यह एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। इसके लिए विभागीय प्रस्तावों को इसी महीने अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सत्र में कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके लिए विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…