पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से बात, कोरोना की वैक्सीन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जानसन के साथ प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। दोनों नेता भारत और ब्रिटेन के बीच सभी क्षेत्रों के सहयोग में बहुत बड़ा बदलाव लाने के लिए सहमत हुए। इन क्षेत्रों में व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा और कोविड-19 से संघर्ष भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा है कि महामारी द्वारा पेश चुनौतियों पर शुक्रवार को विचारों का आदान-प्रदान और वैक्सीन के विकास एवं उत्पादन के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के सहयोग की समीक्षा की गई। पीएमओ ने कहा है कि दोनों नेता सहमत हुए कि दोनों तरफ के अधिकारी भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लिए तेजी से एक महत्वाकांक्षी दीर्घकालिक रोडमैप तय करने पर अपना काम जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेरे मित्र ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन के साथ अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप पर बेहतर बातचीत हुई। सभी क्षेत्रों, व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 से संघर्ष में हमारे सहयोग में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में काम करने पर हम सहमत हुए।’

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…