इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप:कर्नाटक में भोपाल के आसिफ अली ने मारी बाजी, स्कूटर कैटेगिरी में आए फर्स्ट

भोपाल..इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप (आईएनआरसी)- 2023 के पहले राउंड (रैली ऑफ कूर्ग) में भोपाल के सैयद आसिफ अली ने स्कूटर क्लास में बाजी मारी है। यह पहला राउंड उन्होंने स्कूटर ग्रुप बी अपटू 210 सीसी कैटेगिरी में खेला गया था। इसमें आसिफ अली ने टीवीएस एंटॉर्क चलाई थी। यह राउंड 21 मई को खेला गया था। बता दें कि यह चैम्पियनशिप फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के अंतर्गत होती है। इसके पहले राउंड में देशभर से 150 राइडर्स ने भाग लिया है।m
कीचड़, सेंड और अप-डाउन हिल से भरा था ट्रैक
आसिफ अली ने बताया इस दौरान उन्होंने 17 और 7 किमी के तीन-तीन राउंड गाड़ी चलाई। इस तरह से एक दिन में कुल 72 किमी के आसपास की दूरी तय की गई। इस दौरान ट्रैक बहुत मुश्किल रहा। इसमें जंगल, पहाड़ी, तीखे मोड़ों के अलावा, यहां सेंड और अप और डाउन हिल्स एरिया था। जो काफी मुश्किल था। इसके अलावा कुछ दूरी पक्के रोड पर थी। मगर ओवरऑल यह ट्रैक कठिन कैटेगिरी में ही था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…