अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द

:दुर्ग से आते समय रास्ते में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को​​​​​​​ रायपुर लौटना पड़ा

बालाघाट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द हो गया है। उनका हेलिकॉप्टर रायपुर से बालाघाट के लिए उड़ा था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये जानकारी दी है। बता दें कि बालाघाट में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल घिर आए। यहां बूंदाबांदी हो रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुरुवार को बालाघाट का दौरा प्रस्तावित था। वे यहां रोड शो के बाद जनसभा करने वाले थे। साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली जा रही गौरव यात्रा का शुभारंभ भी करने वाले थे। शाह का दौरा रद्द होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

केंद्रीय गृहमंत्री का हेलिकॉप्टर बालाघाट के पुलिस लाइन में लैंड करने वाला था। उनकी अगुवाई के लिए सीएम शिवराज सिंह यहां मौजूद थे। उनका दौरा रद्द होने के बाद सीएम शिवराज सिंह सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।
केंद्रीय गृहमंत्री का हेलिकॉप्टर बालाघाट के पुलिस लाइन में लैंड करने वाला था। उनकी अगुवाई के लिए सीएम शिवराज सिंह यहां मौजूद थे। उनका दौरा रद्द होने के बाद सीएम शिवराज सिंह सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।
सीएम शिवराज ने शाह का दौरा रद्द होने की दी जानकारी
सीएम शिवराज सिंह ने सभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह दुर्ग से चले थे। रास्ते में बारिश होने और खराब मौसम के कारण उन्हें बीच से

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…