विपक्षी एकता की महाबैठक:एयरपोर्ट पर राहुल-खड़गे को CM नीतीश ने रिसीव किया

पटना
पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बड़ी बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होगी। इसमें भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप तैयार होगा। राहुल और खड़गे भी पटना पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे।

बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे।

15 पार्टियों में से 12 के नेता पटना में

ये पार्टियां शामिल होंगी: जेडीयू, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, डीएमके, टीएमसी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल), पीडीपी, नेशनल काॅन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना, सपा, जेएमएम और एनसीपी।
नेता, जो मीटिंग में शामिल होंगे: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य और महबूबा मुफ्ती। ये सभी नेता गुरुवार को पटना पहुंच गए थे। इनके अलावा राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के शरद पवार और जम्मू-कश्मीर नेशनल काॅन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह पटना पहुंचे। अखिलेश यादव ( सपा), हेमंत सोरेन (JMM ) और उद्धव ठाकरे (शिवसेना) कुछ देर में पटना पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…