वैगनर आर्मी ने मॉस्को से लौटने का ऐलान किया

:बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद प्रिगोजिन ने विद्रोह रोका; लड़ाकों से यूक्रेन लौटने को कहा

मॉस्क
वैगनर आर्मी के चीफ ने कहा- वे (रूसी सरकार) वैगनर सैन्य कंपनी को खत्म करना चाहते थे। हमने 23 जून को न्याय के लिए मार्च शुरू किया। – Dainik Bhaskar
वैगनर आर्मी के चीफ ने कहा- वे (रूसी सरकार) वैगनर सैन्य कंपनी को खत्म करना चाहते थे। हमने 23 जून को न्याय के लिए मार्च शुरू किया।
वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूस की राजधानी मॉस्को की ओर अपनी कूच रोक दी है। रसिया 24 न्यूज चैनल के मुताबिक, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्सेंडर लुकाशेंको ने वैगनर आर्मी के चीफ से बात की।

एलेक्सेंडर ने प्रिगोजिन के सामने मॉस्को की ओर बढ़ रहे लड़ाकों को रोकने का प्रस्ताव दिया, जिसे वैगनर आर्मी चीफ ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने एक ऑडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री एस पेसकोव ने शनिवार को कहा कि विद्रोह करने वाली वैगनर आर्मी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।

एपीएन न्यूज के मुताबिक, वैगनर आर्मी के चीफ ने अपने लड़ाकों को यूक्रेन के फील्ड शिविरों लौटने का आदेश दिया है। बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद हमने अपने लड़ाकों को वापस बुलाने का फैसला किया।

उधर, राजधानी की ओर वैगनर आर्मी की कूच को देखते हुए मॉस्को ने अपने दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और रूसी सैनिकों के साथ चौकियां बना ली थी। रेड स्क्वायर को बंद कर दिया गया था।

हम मॉस्को में 200 किमी दूर थे:

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…