बंगाल पंचायत चुनाव में 12% TMC उम्मीदवार निर्विरोध जीते

:ये 2018 से 22% कम; जिन इलाकों में हिंसा हुई वहां पार्टी को ज्यादा सीटें मिलीं

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी (TMC) को झटका लगा है। दरअसल, पंचायत चुनाव में TMC के 12% उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गए।

जबकि साल 2018 में पार्टी के 34% प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 5 साल में पंचायत चुनाव में निर्विरोध TMC को मिलने वाली सीटों में 22% की गिरावट हुई है।
खास बात यह है कि TMC ने ज्यादातर सीटें उन जिलों में जीती हैं, जहां नामांकन में बड़े पैमाने पर हिंसा के आरोप लगे हैं। इनमें बीरभूम के अलावा मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा और दक्षिण 24-परगना शामिल हैं।
बिना हिंसा के TMC के 5% से ज्यादा उम्मीदवार निर्विरोध नहीं जीतते: विपक्ष
एक्सपर्ट्स इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में TMC के लिए खतरे की घंटी बता रहे हैं। बंगाल में एक कहावत प्रचलित है कि सत्ता का रास्ता गांव से ही निकलता है। वहीं, विपक्ष का आरोप है कि अगर TMC हिंसा का सहारा ने ले, तो उसके उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने का आंकड़ा 5% से ज्यादा नहीं होता।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…