MPPEB MPESB 2023 :उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, फिर खुलेगी लिंक, 17 जुलाई तक कर सकते है आवेदन, जानें नियम-शर्ते, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

मप्र कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका मिला है, हाई कोर्ट के फैसले के बाद बोर्ड ने इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा लिंक खोल दी है। मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 1 (उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 दिन तक लिंक खोली गई। इससे संबंधित आधिकारिक सूचना मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी कर दी गई है।

क्या लिखा है आदेश में
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में लिखा है कि, मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा- 2023 के लिए ऐसे आवेदक जिन्हें म.प्र. के विभिन्न माननीय न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों के द्वारा परीक्षा में बैठने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है, ऐसे समस्त आवेदक दिनांक 17/07/2023 तक अपने ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। आवेदन के लिए लिंक ओपन करने की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

इन बातों का रखें ध्यान
आवेदक सुनिश्चित करे कि उनके द्वारा आवेदन में दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य एवं सही है, किसी भी स्तर पर जानकारी असत्य पाये जाने पर उनकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकेगी। आवेदक द्वारा निर्धारित अवधि तक आवेदन पत्र नही भरने पर परीक्षा में सम्मिलित नही किये जा सकेंगें, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक/ याचिकाकर्ता स्वयं की होगी। समय पर आवेदन नहीं होने की स्थिति में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल उत्तरदायी नहीं होगा। बता दे कि इस भर्ती परीक्षा के तहत 8720 पदों को भरा जाना है, इसके नियम और शर्ते पूर्ववत ही रहेंगी।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…