Shivpuri News: सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर ASI ने की आत्महत्या, दूसरे आरक्षक के सरकारी आवास में हुई घटना

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना जहां घटित हुई, वह किसी दूसरे आरक्षक का सरकारी आवास था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शिवपुरी के खनियाधाना थाना में पदस्थ एक एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जांच शुरू कर दी है. एएसआई ने किन कारणों से आत्महत्या किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात एएसआई पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया है कि आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगी हुई थी. एएसआई सुकुल मरावी शुक्रवार रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वहीं रुकने की आरक्षक से बात कही.

 

इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया. सुबह जब आरक्षक सत्यवीर गुर्जर वापस लौटा, तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली. एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था.

 

बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी खनियाधाना कस्बे में एक किराए का कमरा लेकर रहता था. लेकिन वह शुक्रवार रात अपने कमरे पर नहीं गया और आरक्षक सत्यवीर के सरकारी क्वार्टर पर ही रुक गया. जहां उसने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया है कि एएसआई सुकुल मरावी की पत्नी भी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है. फिलहाल वह सिटी कोतवाली में तैनात है.

 

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मौके की जांच करने ग्वालियर से एफएसएल की टीम और पुलिस अधीक्षक पहुंचने वाले हैं. इसके बाद सरकारी क्वार्टर के दरवाजे को खोला जाएगा. इसके बाद जांच और सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…