मप्र से रास सांसद,केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन का इस्तीफा

मप्र से रास सांसद,केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन का इस्तीफा

—पार्टी के लिए काम करने की जताई इच्छा,राजनीतिक गलियारों में फैसले को लेकर चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद के साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
एल. मुरुगन केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता, दोनों से इस्तीफा देने के उनके निर्णय को संगठन में नई भूमिका निभाने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके आगे की भूमिका और इस्तीफे के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुरुगन भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दलित चेहरों में गिने जाते हैं और तमिलनाडु की राजनीति में भी उनकी भूमिका रही है। ऐसे में उनके इस्तीफे के राजनीतिक और संगठनात्मक मायनों पर नजर रखी जा रही है। मुरूगन मप्र से सितंबर 2021 और अप्रैल 2024 में..यानि दो बार राज्यसभा पहुंचे..अब उनके इस्तीफे की यदि मंजूरी हो जाती है तो मप्र की एक राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी..

  • Related Posts

    यतीम बच्चों की शिक्षा को वक्फ बोर्ड का संबल,289 विद्यार्थियों की दी फीस

    —डॉ. सनवर पटेल की पहल से शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को जोड़ने का प्रयास —वक्फ शाहजहांनी यतीम छात्रवृत्ति योजना के तहत 21.60 लाख रुपये वितरित —मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा; 127 तारीखों के बाद आया निर्णय

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने 14 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाया है। मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या…