अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा

वॉशिंगटन: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत बैठक में ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा. बैंक ने दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. हालांकि बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति उसके निर्धारित लक्ष्य दो प्रतिशत के करीब है. विश्लेषकों का कहना है कि आगामी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं.

फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय नीति बैठक के बाद प्रमुख लघु-अवधि दर को 1.5 से 1.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है. यह स्तर उसने मार्च में निर्धारित किया था. मार्च में उसने दिसंबर 2015 के बाद से छठी बार दर में वृद्धि की थी. फेडरल रिजर्व मुदास्फीति को नियंत्रित करने के लिए धीरे-धीरे ब्याज दरें बढ़ा रहा है.

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि उसे दरों में “आगे धीरे-धीरे” वृद्धि की उम्मीद है. हालिया आंकड़े दर्शाते हैं कि मुद्रास्फीति वार्षिक लक्ष्य 2 प्रतिशत को हासिल करने के करीब है.

फेडरल ने कहा कि 12 महीने पर आधारित मुद्रास्फीति के मध्यम अवधि में 2 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचने का अनुमान है. विश्लेषकों ने कहा कि फेडरल बैंक के आज के बयान से स्पष्ट है कि वह ब्याज दर में बढ़ोत्तरी को जारी रखेगा और जून मध्य में होने वाली नीतिगत बैठक में दरों को बढ़ा सकता है.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…