घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, निर्मला और सुषमा का उदाहरण दिया

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ‘नमो ऐप’ के जरिए कर्नाटक में पार्टी कार्यकताओं से बात की। महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा- आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। चुनाव के वक्त घर-घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। हम आज महिला विकास के आगे, महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा यह मंत्र है तो हमारी पार्टी भी इसी में विश्वास करती है। पार्टी के लिए भी महिला शक्ति भी अहम है। सरकार, कार्यक्रम बनाना हो, पार्टी हो महिलाएं पहले है। पिछले दिनों में हमने सबने देखा कि शंघाई के एक समिट की दो फोटो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों में सारे पुरुषों के बीच एक-एक महिला नजर आती है।” गुरुवार को मोदी ने पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं से बात की थी।

मोदी ने कहा- आपकी बातें सब सुनेंगे
– प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं काम प्रभावी ढंग से कर सकती हैं। उनकी बातें प्रभावशाली होती हैं। वह बड़ी-बड़ी और ओजस्वी बातें नहीं करती हैं, बल्कि सीधी बोलचाल की भाषा में बातों को समझाती हैं। अगर परिवार में एक बार महिलाएं बातों को समझ जाएं तो पूरा परिवार सहमत हो जाता है। आप भी इसी चीज का फायदा उठाएं और अपनी सरकार और पार्टी की बात लोगों के सामने रखें।

हमें मतदान केंद्र जीतना
-मोदी ने कहा- “यह चुनाव विधानसभा या सीट जीतने का नहीं, बल्कि मतदान केंद्र जीतने का है। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को फायदा पहुंचाया है, इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए।”

कर्नाटक में मोदी कुल 21 रैली करेंगे
– कर्नाटक चुनाव के लिए पीएम मोदी की रैलियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। प्रधानमंत्री 5 मई को फिर से जनसभाएं करेंगे। मोदी दो दिन में 6 सभाएं कर चुके हैं। स्थानीय नेताओं की मांग पर कर्नाटक में उनकी चुनावी रैलियों की संख्या बढ़ाई गई है।

  • Related Posts

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…