कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है: मोदी

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार इस समय अपने चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी ने टुमकुर में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब गरीब की माला जपती है। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते आज किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने ऐसा क्या किया कि इस देश के किसान कर्ज में डूब गए। किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं। आपने किसान के लिए कुछ किया होता तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियां करने वाले कर्नाटक में होने वाली रैलियों में आज पीएम मोदी पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की सीट शिमोगा की शिकारपुरा भी शामिल है। पीएम मोदी बुधवार से ही लगातार कर्नाटक में रैलियां कर रहे है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हसन जिले के नीलामंगला, च‍िकमंगलुरु की श‍िमोगा, मंगलुरु और हावेरी जिले के गडग में चुनावी रैली की थी। आज होने वाली रैलियों का बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी।

वहीं इससे पहले मोदी ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक बार फिर कर्नाटक के लोगों को संबोधित करने वाला हूं। साथ ही कहा कि वो आज 4 रैलियां करने वाले है। माना जा रहा था कि पीएम मोदी कर्नाटक में 15 रैलियां करेंगे लेकिन अब संभावना है कि वो लगभग 21 रैलियां कर सकते है। इससे पहले बेल्लारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि कांग्रेस का आखिरी किला भी ध्वस्त होना तय है।

इस प्रकार है पीएम की रैली का कार्यक्रम:

11 बजे: नीलामंगला, हसन

3 बजे: श‍िमोगा,च‍िकमंगलुरु

6 बजे: गडग, हावेरी

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…