इंदौर से भोपाल के लिए उड़ान भरते ही मुख्यमंत्री के विमान में खराबी, 13 मिनट बाद वापस उतरा

रविवार को इंदौर आए शिवराजसिंह चौहान को दो बार परेशान होना पड़ा। पहली बार धामनोद के सिमराली जाते वक्त हेलीकॉप्टर खराब हो गया तो कार से वहां जाना पड़ा। फिर वहां से आकर भोपाल जाते वक्त विमान में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई और उसे 13 मिनट बाद ही एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। इसके बाद सीएम रात 11 बजे सड़क मार्ग से भोपाल गए। हालांकि विमानतल प्रबंधन ने इसे प्रशासनिक कारणों से लौटना बताया है।

सीएम प|ी साधना सिंह के साथ शाम करीब चार बजे भोपाल से विशेष विमान से आए थे। यहां से कार से सिमराली गए। वहां से लौटकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के यहां शादी में शामिल हुए। भोपाल जाने के लिए रात करीब सवा 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। 10.32 बजे उनके विमान ने भोपाल के लिए उड़ान भरी, लेकिन कुछ देर बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करते हुए वापस लैंडिंग की अनुमति मांगी। पायलट ने इसका कारण प्रशासनिक कारणों से लौटना बताया। अनुमति मिलने के बाद विमान रात 10.45 बजे वापस उतारा गया। उन्हें छोड़ने आए अधिकारी व नेता वापसी की खबर मिलते ही फिर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुछ देर रुककर सीएम रात 11 बजे सड़क मार्ग से प|ी के साथ भोपाल रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक उड़ान भरने के बाद सीएम के विमान में एसी नहीं चल रहा था। तकनीकी खराबी का आभास होने पर सीएम का विमान वापस आया।

विमान खराब होने पर रात 10.45 बजे सीएम वापस एयरपोर्ट पहुंचे।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…