Flipkart से विदाई पर भावुक हुए सचिन बंसल, FB पर छलका दर्द

नई दिल्ली: वॉलमार्ट -फ्लिपकार्ट सौदे के बाद कंपनी से अलग हुए सह – संस्थापक सचिन बंसल ने भावुक फेसबुक पोस्ट के जरिए फ्लिपकार्ट से विदाई ली। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह अपना समय लंबित पड़ी व्यक्तिगत परियोजनाओं को पूरा करने में लगाएंगे। बंसल ने कहा, दुख की बात है कि मेरा काम यहां पूरा हो गया और दस वर्ष बाद अब फ्लिपकार्ट की कमान किसी और सौंपने तथा यहां से जाने का वक्त आ गया है।

बंसल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा , मैं लंबी छुट्टी पर जा रहा हूं और कुछ व्यक्तिगत परियोजनाओं को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा , जिसके लिए मैं समय नहीं निकाल पाया। वह गेमिंग क्षेत्र पर ध्यान देंगे ( देखेंगे बच्चे इन दोनों क्या खेलना पसंद कर रहे हैं ) तथा अपने कोडिंग कौशल को और अधिक निखारेंगे।

सचिन ने कहा कि दस वर्ष बाद फ्लिपकार्ट से जाने तथा कमान किसी और को देने का वक्त आ गया है। वह फ्लिपकार्ट की टीम का बाहर से उत्साह बढ़ाएंगे और इस वृद्धि को बढ़ाए रखने पर ध्यान देने को कहेंगे।

अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ने लगभग 16 अरब डॉलर से फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। यह अब तक उसका सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है। इसे सौदे के साथ फ्लिपकार्ट के सह – संस्थापक सचिन बंसल कंपनी से बाहर हो जाएंगे। हालांकि बिन्नी बंसल कंपनी में बने रहेंगे। बिन्नी और सचिन ने 2007 में फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…