Chhatarpur News: बुंदेलखंड का केदारनाथ देखने पहुंचे श्रद्धालु,जटाशंकर धाम में भारी बारिश के बाद दिखा अद्भुत नजारा,

जटाशंकर धाम के चारों ओर हरियाली से आच्छादित पहाड़ हैं, वहीं पहाड़ों के मध्य से बहता पानी लोगों को आनंदित करता है. सावन में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यहां महादेव के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुंचते हैं.

छतरपुर के जटाशंकर धाम में शनिवार को एक बार फिर जोरदार बारिश होने के चलते अद्भुत नजारे देखने को मिले. यहां पर गौ मुख से निरंतर बहने वाले झरने का नजारा देखते ही बनता था. तो वहीं, सीढ़ियों से बहते पानी को भी यहां पहुंचे हजारों लोग घंटों तक निहारते रहे. कई लोगों ने इस बहते हुए पानी में स्नान का भी आनंद लिया. इसके अलावा पहाड़ी इलाका होने के चलते आसपास के पहाड़ों से कई झरने एक साथ वह निकले.

यहां चारों ओर हरियाली से आच्छादित पहाड़ और उनके मध्य से बहता पानी लोगों को आनंदित कर रहा है. जिसके चलते भगवान शिव के मंदिर पहुंच रहे भक्त प्रकृति के इस अनूठे सौंदर्य को जमकर निहार रहे हैं. लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास होने के चलते बड़ी तादाद में लोग भगवान श्री जटाशंकर के और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए दूर-दराज से आ रहे हैं. वहीं, बारिश का मौसम होने के कारण कई लोग समूह में पहुंचकर पिकनिक का आनंद भी ले रहे हैं. वहीं, न्यास अध्यक्ष ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटन प्रेमियों से अपील की है कि बारिश के दौरान यहां पहाड़ आदि पर ना चढ़े.

 

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…