Katni News: चुनाव से पहले 32 सहायक निरीक्षकों का हुआ फेरबदल, तीन थाना, छह चौकी प्रभारी भी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

कटनी में विधानसभा चुनाव से पहले 32 सहायक निरीक्षक, तीन थाना और छह चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है.

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके पहले चरण में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. इस दौरान कटनी जिले के 32 सहायक निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए छह चौकी प्रभारियों के साथ तीन थाना प्रभारी बदले गए हैं. प्रशासनिक फेरबदल में चुनाव आयोग के निर्देश भी शामिल हैं, जिसके अनुसार जिले के जितने भी सहायक निरीक्षक अधिकारी जो चार वर्षों से जिले में रहते हुए तीन वर्षों तक एक ही विधानसभा में पदस्थ रहे उनका तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान कर दिया गया है.

जारी सूची अनुसार बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव तो रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव को नई जिम्मेदारी मिली. वही एनकेजे में एक फिर नीरज दुबे को पदस्थ किया गया है. बात करें, चौकी प्रभारियों की बड़वारा में अनिल यादव रंगनाथ नगर में नवीन नामदेव एनकेजे में नीरज दुबे. कटनी जिले की छह चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए एसआई हरभजन सिंह कूड़ापे को बस स्टैंड चौकी, खिरहनी चौकी में कुलदीप सिंह, सिलौंडी चौंकी में मुन्ना लाल कर्ण, खितौली प्रभारी केके पटेल तो निवार चौकी प्रभारी सेल्वराज पिल्लई को हटाते हुए गणेश विश्वकर्मा को कार्यभार दिया गया. हालांकि ऐसे कई सहायक निरीक्षक है, जिन्हें थानों के अंडर और पुलिस लाइन हाजिर किया गया है.

 

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…