बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत विकासखंड मोहगांव में कार्यक्रम

मंडला/जबलपुर
आदिवासी बाहुल्य जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मोहगांव अंतर्गत बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गिठार ,पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक  शाला मुनु  एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगारपुर में  माहवारी स्वच्छता प्रबंधन , व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व , एनीमिया की पहचान, सुरक्षित स्तनपान एवं विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर समय अनुकूल गतिविधि विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम में शाला के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित हुई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत समस्त बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किए गए एवं सेनेटरी नैपकिन के उपयोग को बढ़ावा देने एवं सेनेटरी नैपकिन के निपटान के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव की पर्यवेक्षक श्रीमती विनीता यादव, श्री मति संगीता मरावी , श्री मति नीतू उनके,  श्रीमती अंजना कोष्टा के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…