मोहगाँव ब्लॉक के सिंगारपुर की महिलाओं ने उठाया शराबबंदी का बीड़ा शराब बनाने और पीने वालो से लिया जायेगा जुर्माना

मंडला/जबलपुर
जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर में 12 अक्टूबर रविवार को महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित गई, जिसमें महिला पुरुष नवयुवक सभी वर्गों के लोगों ने बैठक में शामिल होकर ग्राम में पूर्णरुप से शराब बंद करने की सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि ग्राम में शराब पीने वाले पर 20 हजार का जुर्माना, शराब बनाने वाले पर 10 हजार जुर्माना और जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम दिया जाएगा। संपूर्ण ग्राम में नशा मुक्ति अभियान की रैली निकाली गई, जिसमें महिला- पुरुष, युवा और छोटे छोटे बच्चे भी बढचढ कर हिस्सा लिये।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…