प्रधानमंत्री ने कश्मीर की समृद्ध संस्कृति, कला और शिल्प को प्रदर्शित करने वाले “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” कार्यक्रम की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर की समृद्ध संस्कृति, कला और शिल्प को प्रदर्शित करने वाली अद्भुत पहल “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” की सराहना की।

कश्मीर की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, शिल्प और व्यंजन को पूरे देश तक पहुंचाने के लिए वितस्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चेन्नई से शुरू हुआ इन कार्यक्रमों का सिलसिला श्रीनगर में समाप्त हुआ, जिनमें युवाओं ने कश्मीरी संस्कृति के बारे में जानने के प्रति उत्साह दिखाया। कश्मीर की संस्कृति को लोगों तक पहुँचाने के लिए कार्यशालाएँ, कला स्थापना शिविर, सेमिनार, शिल्प प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने भाग लिया और कश्मीर की संस्कृति से परिचित हुए।

वितस्ता कार्यक्रम के बारे में अमृत महोत्सव के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“इस बेहतरीन पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई। कई वर्षों के बाद हुए “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” से देशभर के लोगों को ना सिर्फ राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानने का मौका मिला है, बल्कि यह कार्यक्रम देशवासियों को भी एक सूत्र में पिरोने का शानदार प्रयास है।”

इस बेहतरीन पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई। कई वर्षों के बाद हुए “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” से देशभर के लोगों को ना सिर्फ राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानने का मौका मिला है, बल्कि यह कार्यक्रम देशवासियों को भी एक सूत्र में पिरोने का शानदार प्रयास है।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…