मध्य प्रदेश नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात हुई. उन्होंने हमारी मांगों को मानने का आश्वासन दिया. बता दें शनिवार को सरकार ने नर्सिंग हड़ताल को अवैध घोषित करने का आदेश दिया था.
प्रदेश के नर्सिंग हड़ताल को राज्य सरकार के अवैध घोषित करने के बाद स्टाफ काम पर लौट आए. रविवार सुबह नर्सिंग स्टाफ पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात की. इसमें कई मांगों पर सहमति बनी है और सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ परिणाममूलक चर्चा हुई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राज्य वेतन आयोग से सम्बंधित मांगों को लेकर अनुशंसा की जाएगी. इसके अलावा नियम परिवर्तन से संबंधित मांगों को लेकर उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा.
मध्य प्रदेश नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात हुई. उन्होंने हमारी मांगों को मानने का आश्वासन दिया. बता दें शनिवार को सरकार ने नर्सिंग हड़ताल को अवैध घोषित करने का आदेश दिया था. यह आदेश जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के बाद किया था. नर्सिंग एसोसिएन ग्रेड-पे बढ़ोतरी समेत 10 मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर था.





