सागर में संत रविदास मंदिर के लिये 5 स्थानों से निकलेंगी यात्राएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सागर में संत भगवान रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय निर्माण के लिये प्रदेश के 5 जिलों सिंगरौली, धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से 25 जुलाई को यात्राएँ निकाली जायेंगी, जो प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी, जहाँ मंदिर का शिलान्यास किया जायेगा। इन यात्राओं में गाँव-गाँव से मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्राएँ सागर पहुँचेंगी।

यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगी, जिसके लिये विस्तृत रूट चार्ट बनाया गया है। यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियाँ भी उल्लेखित रहेंगी। यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यात्रा की व्यवस्थाओं और संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएँ की जाएंगी।

संत रविदास का दर्शन और समाज सुधार के लिये उनके द्वारा दिये गये संदेशों का समाज पर बहुत प्रभाव पड़ा। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। सागर में बनने वाले संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय में संत रविदास की शिक्षा और संदेशों का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। संत रविदास मंदिर का आकल्पन आगम शास्त्र के अनुसार किया जा रहा है। इसमें कला संग्रहालय, संत निवास और पुस्तकालय का निर्माण भी किया जायेगा।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…