मध्य प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, भांग भी नहीं मिलेगी; मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलानअयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा एलान किया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मध्य प्रदेश में ड्राई डे मनाया जाएगा। ऐसे में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही सरकार ने भांग की दुकानों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा एलान किया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मध्य प्रदेश में ड्राई डे मनाया जाएगा। ऐसे में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही सरकार ने भांग की दुकानों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है। CM यादव ने क्या कुछ कहा? मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि 22 तारीख को मध्य प्रदेश में सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा, 22 तारीख हम सभी के लिए एक अलग प्रकार की तारीख है, इसी दिन अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं वहां पर उपस्थित रहेंगे। पूरा देश आदर और श्रद्धा के साथ अपनी आंखों से इस कार्यक्रम को देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भी जनभावनाओं के साथ है। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि 22 तारीख को ड्राई डे रहेगा अर्थात हमारी तमाम प्रकार की मदिरा की दुकानें, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। सभी प्रकार के मादक पदार्थों की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। सनद रहे कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा एलान किया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह…

राम मंदिर प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भेजेगा 5 लाख लड्डू: सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू अयोध्या…

प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

Surya Namaskar सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं…

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का आज जारी होगा परिणाम, देशभर के इन शहरों ने लिया है हिस्सा

नई दिल्ली में गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले देशभर के शहरों की रैंकिंग घोषित होगी। इस प्रतिस्पर्धा…

विधानसभा का सत्र सात फरवरी से होगा शुरू, लोकसभा चुनाव से पहले बजट पेश करेगी सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। इसमें सरकार अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2024-25 का बजट मानसून सत्र में…

इंदौर से अयोध्या तक मिल सकती है सीधी ट्रेन की सुविधा, राम भक्तों के लिए रेलवे कर रहा तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ ही देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में रेलवे द्वारा देशभर से अयोध्या तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसे में…

महाकाल की नगरी उज्‍जैन में देश का पहला हेल्दी और हाईजीनिक फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’

महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में देश का पहला हेल्दी और हाईजीनिक फूड स्ट्रीट बनने जा रहा है. ये महाकाल लोक (Mahakal Lok) के अंदर बनाया गया है. सीएम मोहन…

अयोध्या साम्राज्य की शक्ति व संप्रभुता का प्रतीक था कोविदार का वृक्ष, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए रीवा से भेजे जा रहे 100 ध्वज

मध्य प्रदेश के रीवा में तैयार हो रहे अयोध्या के राम मंदिर पर लगने वाले ध्वज पर अंकित कोविदार का वृक्ष अयोध्या साम्राज्य की शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक था।…

लाल टिपारा गौ-शाला को प्रदेश की आदर्श गौशाला बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन धर्म का आधार ही गौसेवा है। एक साथ सभी देवताओं की पूजा करना हो तो केवल गौमाता की पूजा करने से…

हिट एंड रन पर सुलझा गतिरोध, ट्रक हड़ताल खत्म; चर्चा के बाद ही नए प्रविधान लागू करने का आश्वासन

एआइएमटीसी की कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा यह कानून अभी तक लागू नहीं हैं। हम यह कानून लागू नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि कई राज्यों…